भारतीय वायुसेना ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 और मलेशिया में एक्सरसाइज उदारा शक्ति 2026 सहित दो अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में अपनी भागीदारी की है।
दो देशों में किए गए इस अभियान से भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता, उन्नत सामरिक समन्वय और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता रेखांकित हुई।
पत्र सूचना कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, भारतीय वायुसेना ने दो अहम अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यासों – ऑस्ट्रेलिया में एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 और मलेशिया में एक्सरसाइज उदारा शक्ति 2026 – में अपनी भागीदारी की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन दो अभ्यासों से सहयोगी वायुसेनाओं के साथ भारतीय वायुसेना का तालमेल और मजबूत हुआ।
रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (आरएएएफ) की मेजबानी में हुई एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 के दौरान भारतीय वायुसेना ने 20 से अधिक प्रतिभागी देशों की वायुसेनाओं के साथ मिलकर अभ्यास में भाग लेने के लिए अपने अग्रिम पंक्ति के राफेल विमानों को तैनात किया।
ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय वायुसेना के सैनिकों ने मलेशिया में आयोजित उदरा शक्ति अभ्यास के दौरान रायल मलेशियन वायुसेना (आरएमएएफ) के साथ मिलकर लड़ाकू मिशन और संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास किए।




