लखनऊ, 06 सितम्बर। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की उत्तर प्रदेश इकाई में संगठनात्मक विस्तार करते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी श्रीमती बबीता साहू को प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डी.सी. गुप्ता की सलाह पर उनके नाम की घोषणा की गई।
श्रीमती साहू के अनुभव और सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश महिला अध्यक्ष के रूप में वे उत्तर प्रदेश में संगठन की महिला इकाई को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में कार्य करेंगी।
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्रीमती बबीता साहू के नेतृत्व में प्रदेश में महिला संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज की महिलाओं की भागीदारी को और व्यापक बनाया जा सकेगा।




