रायपुर 15 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के जन्मदिन पर आज उनके शासकीय आवास पर बधाई देने के लिए राज्यभर से भारी संख्या में आम और खास लोग पहंचे।लोगो ने डा.सिंह से स्वस्थ और दीर्घायु होने की बधाई देते हुए कामना की।
डा.सिंह को बधाई देने के लिए पहुंचने वालों में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों,निगम मंडल के अध्यक्षों एवं सदस्यों,विधायकों,पुलिस महानिदेशक अरूणदेव गौतम शामिल थे। डा.सिंह को बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार,भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग भी बड़ी संख्या में शामिल थे।डा.सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे है और डाक्टरों ने वेड रेस्ट की सलाह दी है लेकिन इसके बावजूद लोगो के प्यार और स्नेह के कारण वह लोगो से मिल रहे है।
डा.सिंह के जन्मदिन पर उऩके निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में भी शाम को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शामिल होंगे।




