MainSlideदेश-विदेश

महाराष्ट्र में रासायनिक कारखाने में विस्फोट से 13 लोगों की मौत

(प्रतीकात्मक फोटो)

मुबंई 31 अगस्त।महाराष्‍ट्र के धुले जिले में एक रासायनिक कारखाने में सिलेण्‍डरों में हुए विस्‍फोट में 13 लोग मारे गए और 43 अन्‍य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार घटना के समय सवेरे करीब पौने दस बजे शिरपुर तालुका में वगाड़ी गांव में स्थित कारखाने में कम-से-कम सौ मजदूर मौजूद थे।पुलिस, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन के दस्‍ते बचाव अभियान चला रहे हैं।

घायलों को पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। विस्फोट इतना बड़ा था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण कंपनी को भी काफी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button