Friday , February 27 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय सत्र 25 अगस्त से

रायपुर 31 जुलाई।छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 25 अगस्त से शुरू होगा।

विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गगराड़े ने आज यहां बताया कि सत्र 25 अगस्त से शुरू होगा,और 28 अगस्त तक चलेगा।इस दौरान सत्र की चार बैठकें होगी।

उऩ्होने बताया कि सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ ही अन्य विधाई एवं शासकीय कार्य निपटायें जायेंगे।