छत्तीसगढ़

दीपावली पर राज्यपाल ने दी नागरिकों को शुभकामनाएं

रायपुर 17 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने प्रकाश के महापर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

राज्यपाल ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

Related Articles

Back to top button