MainSlideदेश-विदेश

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी और जनजातीय जिलों में ताजा हिमपात

शिमला 13 दिसम्बर।हिमाचल प्रदेश के ऊपरी और जनजातीय जिलों में कल ताजा हिमपात हुआ और राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। इससे पूरे राज्य में तापमान कई डिग्री नीचे चला गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान बर्फबारी और वर्षा होने की संभावना है।ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि अनेक अन्य क्षेत्रों में बीती रात वर्षा का क्रम जारी रहा। कई फुट हिमपात के चलते लाहौल स्पिति जिला और चंबा जिले का बांदी उपमंडल सड़क संपर्क से शेष विश्व से कट गए हैं।

राज्य के दूर-दराज व अंदरूनी भागों में बिजली व जल आपूर्ति और संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित  हुई हैं।

Related Articles

Back to top button