देश-विदेश

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने ब्राह्मण सदन का किया उद्घाटन…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने बुधवार को ब्राह्मण समुदाय के कल्याण के लिए बनाए गए ब्राह्मण सदन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह समाज को फलने-फूलने और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

तेलंगाना सरकार राज्य में ब्राह्मणों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कमजोर ब्राह्मण परिवारों के शैक्षणिक विकास के लिए सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। समाज में ब्राह्मणों की भूमिका अनमोल है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सदन देश में अपनी तरह का पहला सदन है। इस नए केंद्र में सनातन संस्कृति संरक्षित रहेगी। ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में सूर्यपेट, खम्मम, मधिरा और बीचुपल्ली में ब्राह्मण सदन बनाए जा रहे हैं। वेद पंडितों के मानदेय को बढ़ाकर पांच हजार किया जाएगा।

आईआईटी, आईआईएम के छात्रों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अब ब्राह्मण छात्रों के लिए भी लागू की जाएगी। वेद स्कूलों के लिए वार्षिक अनुदान को बढ़ाकर दो लाख रुपये किया जाएगा। इससे पहले ब्राह्मण परिषद अध्यक्ष रमना चारी, मुख्य सचिव शांति कुमारी ने भी सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button