Friday , February 27 2026

भाजपा महिला वोटर पर विशेष फोकस,विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन

लोक सभा चुनाव के पहले भाजपा महिला वोटर पर फ़ोकस कर रही है। नवरात्री पर भाजपा हर मंडल में कन्या पूजन के कार्यक्रम कराएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन कराए जाएंगे। BJP महिला मोर्चा को इस कार्यक्रम की ज़िम्मेदारी दी गई है।

BJP अपने हर संगठनात्मक मंडलों में कन्या पूजन के भव्य कार्यक्रम कराएगी। नवरात्र में बड़े पैमाने पर पार्टी इसे आयोजित करेगी। BJP संगठन के सभी 6 क्षेत्रों संगठनात्मक ज़िलों और 1918 मंडल पर संयोजक बनाकर उनकी अगुवाई में टीम बनायी गई। ये टीम पहले मंडल स्तर तक कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित करेगी।

BJP महिला मोर्चा किसी बड़े सभागार या बड़े घरों में यह आयोजन करेगा। 1 सम्मेलन में 150-200 कन्याओं को बुलाया जाएगा परंपरागत तरीक़े से उनके पाँव पखारे और दक्षिणा भी दी जाएगी। इस दौरान BJP महिला मोर्चा की महिलाएँ भी मौजूद रहेंगी। इस दौरान महिलाएँ कन्याओं को मोदी सरकार के बारे में बताने का प्रयास करेंगी।