Thursday , February 26 2026

राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स से

जयपुर 19मई। आईपीएल क्रिकेट में आज यहां राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर से होगा।

हैदराबाद में आज ही दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद का कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा।शाम चार बजे राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर से और रात आठ बजे हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद का कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा।

आईपीएल क्रिकेट में कल डेल्ही डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रन से हरा दिया।163 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 128 रन ही बना सकी।