MainSlideदेश-विदेश

आठ सदस्यीय लोकपाल चयन समिति का गठन

नई दिल्ली 28 सितम्बर।केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आठ सदस्यों की लोकपाल चयन समिति का गठन किया है।

इस समिति में प्रसार भारती के अध्यक्ष ए.सूर्यप्रकाश, भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य और न्यायमूर्ति सुखराम सिंह यादव भी शामिल हैं। कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह समिति अध्यक्ष और लोकपाल सदस्यों के नामों की सिफारिश करेगी।

कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि लोकपाल के चयन की प्रक्रिया अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक चल रही है।

Related Articles

Back to top button