MainSlideछत्तीसगढ़

मोदी की मां के निधन पर राज्यपाल,भूपेश ने किया शोक व्यक्त 

रायपुर 30 दिसम्बर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया हैं।

   सुश्री उइके  ने  यहां जारी शोक में प्रधानमंत्री श्री मोदी की माता जी श्रीमती हीराबेन के निधन पर  गहरा शोक व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा की सद्गति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।छत्तीसगढ़ समेत सभी देशवासियों की संवेदनाएं प्रधानमंत्री के साथ हैं।

  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अलग जारी शोक संदेश में  कहा कि माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है।एक ऐसी क्रिया जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है। इस शोक की घड़ी में ईश्वर प्रधानमंत्री मोदी जी और  उनके परिवारजनों को साहस और माता जी को श्री चरणों में स्थान दे।

  पूर्व मुख्यमंत्री डा..रमन सिंह ने अपने शोक संदेश में हीराबेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हीराबेन ने सादगी के साथ जीवन जिया और प्रधानमंत्री मोदी जी को संस्कार, शिक्षा,आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ जीवनभर काम करने की शक्ति दी।उन्होने स्वं हीराबेन को ईश्वर से अपने श्रीचरणों मे स्थान देने तथा श्री मोदी और उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button