सुलतानपुर, 01 मई। एमपी-एमएलए कोर्ट में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं से जुड़े एक पुराने मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन किसी कारणवश कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख तय की है।
यह मामला वर्ष 2014 का है, जब अमेठी जिले की स्थानीय कोतवाली में तत्कालीन थाना प्रभारी मो. हमीद ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सोमनाथ भारती, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य आरोपियों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन सहित विभिन्न आरोप लगाए गए थे।
पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। हाल ही में यह मामला विचारण के लिए एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि, लंबे समय से इस मामले में सुनवाई बाधित रही है और अब अगली कार्यवाही 15 मई को होगी।




