MainSlideछत्तीसगढ़

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

रायपुर. 01 अगस्त।छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि 02 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत होगी।

   श्रीमती कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में बताया कि 02 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 04 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

  संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार क्षीरसागर और बिपिन माझी भी पत्रकार-वार्ता में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button