MainSlideदेश-विदेश

अनुच्छेद-370 हटाया जाना सीआरपीएफ जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि- शाह

अहमदाबाद 30 सितम्बर।गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद-370 और 35-ए हटाये जाने का निर्णय देश के सीआरपीएफ के 35 हजार शहीद जवानों के प्रति सच्‍ची श्रद्धांजलि है।

श्री शाह ने आज वास्‍त्राल में त्‍वरित कार्य बल के 27वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर अब शांति और खुशहाली के नये पथ पर होगा। उन्होने कहा कि..देश के प्रधानमंत्री जी ने धारा 370 और 35ए को हटाकर कश्मीर में एक निरंतर शांति की शुरूआत कर किया है। इतने सारे जवानों का बलिदान हमसे मांग करता है कि कश्मीर के अंदर एक स्थिति ऐसी निर्मित की जाए, जो हमेशा के लिए शांति बनी रहे। जवानों को जान गंवाने का मौका न आए..।

उन्होने सीआरपीएफ के जवानों की कुर्बानी याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में शहीदों की याद में दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक का लोकार्पण किया।गृहमंत्री ने कहा कि लोगों और सरकार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए 1992 में त्‍वरित कार्यबल की स्‍थापना की गई थी।इस अवसर पर गृह मंत्री ने शहीदों की पत्नियों और जवानों को वीरता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया।

Related Articles

Back to top button