MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष एक दिवसीय सत्र कल

रायपुर 17 नवम्बर।छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र कल आहूत किया गया है।

     विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार कल सत्र शुरू होने पर तीन दिवंगत पूर्व सदस्यों श्रीमती रजनीताई उपासने,बनवारी लाल अग्रवाल एवं राधेश्याम शुक्ल को श्रद्धाजंलि अर्पित की जायेंगी।श्रीमती उपासने एवं श्री शुक्ल अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य थे जबकि श्री अग्रवाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष थे।

     अध्यक्ष डा.रमन सिंह द्वारा इसके बाद सभापति तालिका की घोषणा की जायेंगी इसके तुरंत बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर केन्द्रित विषयों पर चर्चा शुरू हो जायेंगी।

Related Articles

Back to top button