MainSlideदेश-विदेश

वंदे भारत मिशन दूसरा चरण चलेगा 13 जून तक

नई दिल्ली 28 मई।वंदे भारत मिशन पूरे जोर-शोर से चल रहा है और इसका दूसरा चरण 13 जून तक चलेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने बताया कि आज शाम तक 45 हजार 216 भारतीय स्‍वदेश वापसी कर चुके हैं। इनमें आठ हजार 69 प्रवासी मजदूर, सात हजार 656 छात्र और पांच हजार 107 पेशेवर शामिल हैं। लगभग पांच हजार भारतीय नेपाल और बांग्‍लादेश से भूमि सीमा आब्रजन जांच चौकी के जरिये स्‍वदेश आए हैं। अभी तक स्‍पदेश वापसी के लिए विभिन्‍न दूतावासों में तीन लाख आठ हजार दो सौ लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

दूसरे चरण के दौरान साठ देशों से कुल 429 उड़ान होंगी। भारतीय नौसेना के पोत भी श्रीलंका, ईरान और मालदीव से भारतीयों को लेने के लिए चार चक्‍कर लगायेंगे।

Related Articles

Back to top button