MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं

रायपुर 16 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती पर सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    श्री साय ने गुरू जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था, धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है।

     उन्होने कहा कि हम सभी को गुरू गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button