होम छत्तीसगढ़ महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर निन्दा प्रस्ताव के लिए विधानसभा का विशेष...

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर निन्दा प्रस्ताव के लिए विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को

0

रायपुर 23 अप्रैल।महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के संसद से पारित नही होने पर निन्दा प्रस्ताव के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत किया गया है।

     विधानसभा सचिवालय की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार 30 अप्रैल को आहूत इस एक दिवसीय सत्र में शासकीय कार्य किए जायेंगे।

       दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक संसद में पारित नहीं होने पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों पर तीखा प्रहार करते हुए इसी सप्ताह कहा था कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव लाएगी, ताकि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश की आवाज उठाई जा सके।माना जा रहा है कि यह सत्र इसी परिपेक्ष्य में आहूत किया गया है।