MainSlideछत्तीसगढ़

बाइक सवार से साढ़े 10 लाख रूपए से अधिक नकद राशि जब्त

रायपुर 04 अप्रैल। निर्वाचन आयोग की सख्ती के बीच निगरानी दलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बेमेतरा जिले में निगरानी के दौरान बाइक सवार से 10 लाख 63 हजार रूपए की नकद राशि जब्त की गई है।

प्रदेश में अब तक एक करोड़ 19 लाख 98 हजार 716 रूपए मूल्य की नकद, वस्तु तथा अन्य द्रव्यों को जब्त किया गया है।निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है ,निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन को सुनिश्ति करने के लिए नकदी तथा अन्य वस्तुओं के अवैध वितरण को कठोरता से प्रतिबंधित किया जा रहा है।

पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के हर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 3 अप्रैल तक जब्तशुदा इन वस्तुओं में 55  लाख 96 हजार 605  रूपए नकद शामिल है, वहीं इस दौरान 3 हजार 859 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 6 लाख 89 हजार 641 रूपए है। सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध लैपटाप,  साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 40 लाख 52  हजार 970 रूपए है।

Related Articles

Back to top button