देश-विदेश

मुंबई में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 33 हुई

मुबंई 01 सितम्बर।दक्षिण मुंबई में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या 33 हो गई है।अभी  मलवे में किसी के दबे होने की आशंका नही है।राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है।

दक्षिण मुंबई में जो कल पांच मंजिला इमारत गिरी थी वो करीब सौ साल से ज्यादा पुरानी बतायी जा रही है। घायलों को पास के जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारियों के अनुसार बचाव कार्य के दौरान पांच अग्निशमक कर्मी और एनडीआरएफ जवान भी घायल हो गये थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मृतकों के परिवार वालों के लिए पांच लाख रूपये की सहयोग राशि की घोषणा की।उन्होने कहा कि घायलों की चिकित्सा का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button