Friday , February 27 2026

घर बनाने के लिए विधायक हरियाणा सरकार से ले सकेंगे इतना लोन

हरियाणा में विधायक सरकार से घर बनाने के लिए अब 1 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकते है। पहले विधायकों को घर बनाने के लिए 80 लाख रुपए का कर्ज मिलता था। अब सरकार ने इस राशि में 20 लाख रुपए की बढ़ोतरी करते हुए कर्ज की सीमा 1 करोड़ रुपए कर दी है। वहीं कार खरीदने के लिए भी अब 20 लाख की जगह 20 लाख 40 हजार का लोन मिलेगा। यह रकम सिर्फ 4% ब्याज के साथ लौटानी होगी।

इस संबंध में बजट सत्र के आखिरी दिन, शुक्रवार (28 मार्च) को संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने हरियाणा विधानसभा सदस्य सुविधा संशोधन विधेयक पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बता दें कि फाइनेंस कंपनियों या बैंकों से हाउसिंग लोन लेने पर 8 से 10% और कार लोन लेने पर करीब 9% ब्याज चुकाना होता है।