MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं भूपेश ने वरिष्ठ पत्रकार बोस के निधन पर किया शोक व्यक्त

(फाइल फोटो)

रायपुर 08 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार तथा दैनिक दण्डकारण्य समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक तुषारकांति बोस के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

श्री बोस कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।जगदलपुर के महारानी अस्पताल में आज दोपहर उनका निधन हो गया।

सुश्री उइके ने यहां जारी शोक संदेश में वरिष्ठ पत्रकार और दंडकारण्य समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री बोस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री बघेल ने यहां जारी शोक संदेश में कहा कि स्वं श्री बोस लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे।उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। बस्तर क्षेत्र में उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जन सरोकार को आगे बढ़ाया तथा वे जन हितैषी पत्रकारिता के आजीवन पक्षधर रहे।

उन्होने स्व.श्री बोस के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button