जीवनशैली

घर में बनाएं टेस्टी चॉकलेट फज कुकीज, इस आसान तरीके से करें तैयार

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

1000 ग्राम डार्क चॉकलेट कवर
500 ग्राम मक्खन
200 ग्राम चीनी
10 अंडे
1250 ग्राम आटा
25 ग्राम बेकिंग पाउडर
5 ग्राम नमक
50 ग्राम कोको पाउडर
वेनिला एसेंस

विधि :

सबसे पहले मक्खन और चीनी को एक साथ अच्छे से फेंट लें।
फिर पिघली हुई चॉकलेट डालें और फिर एक साथ मिलाएं।
इसके बाद इसमें अंडे और वेनिला एसेंस डालें।
अब तैयार मिश्रण को आटा, नमक, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर के साथ मिलाएं।
इसके बाद इसमें चॉकलेट चिप्स डाल कर एक साथ मिक्स करें।
अब 4.5 सेमी डायमिटर में सिलेंडर आकार में रोल करें और इसे फ्रीज करें।
फिर इन सिलेंडर्स को 1 सेमी मोटे टुकड़ों में काटें और 180°c पर 10 मिनट तक बेक करें।
अंत में परोसें और एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।

Related Articles

Back to top button