MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 379 हुई

रायपुर 31 मई।छत्तीसगढ़ में आज 47 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 379 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन 47 पाजिटिव मरीजो की पहचान की गई है,उनमें महासमुन्द के 18,जशपुर के 16,कोरबा के पांच,रायपुर के तीन,बिलासपुर के दो तथा कांकेर,बालोद एवं राजनांदगांव के एक-एक मरीज है।इन मरीजो की प्रक्रिया जारी है।इसके साथ ही 11 मरीजो को स्वस्थ होने के बाद आज डिस्चार्ज भी किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 69152 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 67268 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 1392 सैंपल की जांच जारी है। राज्य में अभी तक कुल 492 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 114 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में कोरोना के एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button