देश-विदेश

नेशनल स्पेस डे पर बोले पीएम मोदी…

आज 23 अगस्त 2025 को भारत राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने इतिहास रचा है। पीएम मोदी ने आर्यभट्ट से गगनयान तक थीम पर प्रकाश डाला और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व को सराहा।

नेशनल स्पेस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित

आज 23 अगस्त, 2025 को देश नेशनल स्पेस डे मना रहा है। इस खास दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए इसरो की उपब्धियों की सराहना की। 2023 में भारत ने चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर इतिहास रचा था।

पीएम मोदी ने कहा, “आप सभी को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस बार अंतरिक्ष दिवस की थीम है आर्यभट्ट से गगनयान तक। इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी। आज हम देख रहे हैं कि इतने कम समय में ही राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हमारे युवाओं के बीच उत्साह और आकर्षण का अवसर बन गया है। यह देश के लिए गर्व की बात है।”

Related Articles

Back to top button