MainSlideराजनीति

कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में उप चुनावों में प्रत्याशी हटाने से किया इंकार

लखनऊ 06 मार्च।कांग्रेस ने बसपा और सपा के बीच उत्तर प्रदेश उपचुनाव में ‘समझौते’ की खबरों के बीच कांग्रेस ने फूलपुर और गोरखपुर संसदीय सीटों से इपने प्रत्याशी हटाने से इंकार किया है।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि उनकी पार्टी इन उप चुनावों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और उसके उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस ने इन दोनो सीटो से अपने उम्मीदवार उतारे है।उन्होने कहा कि  कांग्रेस अन्य पार्टियों के बीच बनी सहमति या गठबंधन से अकेले ही मुकाबला करेगी।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों की आवाज उठा रही है और वह उत्तर प्रदेश और अन्य जगह यह करती रहेगी।जब भी कांग्रेस कमजोर हुई है, गरीब की आवाज कमजोर हुई है।

दरअसल राजनीतिक गलियारों में यह कयास लग रहे है कि बसपा के द्वारा इन उप चुनावों में सपा को समर्थन देने के बाद कांग्रेस पर 2019 के आम चुनावों के मद्देनजर अपने प्रत्याशी हटाने का दबाव है।

Related Articles

Back to top button