MainSlideछत्तीसगढ़

पंचायत मंत्री का नगर निगमों में उप महापौर पद के लिए परिपत्र जारी करने का आग्रह

रायपुर 14 जनवरी।छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश के नगर निगमों में उप महापौर पद के लिए परिपत्र जारी करने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से आग्रह किया है।

श्री सिंहदेव ने आज यहां कहा कि नगरीय निकायों में उप महापौर के पद के संबंध में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों में स्पष्ट उल्लेख नहीं है। प्रदेश के नगर निगमों के क्षेत्रफल एवं कार्य के व्यापक स्वरूप को देखते हुए उप महापौर पद के सृजन का अधिकार महापौर को प्रत्योजित किया जाना चाहिए।

श्री सिंहदेव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री से इस संबंध में शासन स्तर से स्पष्ट परिपत्र या दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button