MainSlideखास ख़बर

येदियुरप्पा को सरकार बनाने का आमंत्रण,लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलुरू 16 मई।कर्नाटक में कल से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा विधायकों एवं नेताओं के सोशल मीडिया में भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के आमंत्रण मिलने की जानकारी कुछ घंटे पहले ही वायरल होने के बाद आखिरकार देर शाम राजभवन से आधिकारिक रूप से येदियुरप्पा को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का ऐलान हुआ।

भाजपा विधायक सुरेश कुमार ने तथा भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर से भी श्री येदियुरप्पा को सरकार बनाने की जानकारी दी गई।कुछ घंटे तक इसे लेकर संशय बना रहा।कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस दौरान प्रेस कान्फेंस की और कहा कि भी आधिकारिक रूप से आमंत्रण देने की जानकारी सामने नही आई है,इसलिए वह इसे अधिकृत नही कह सकते लेकिन जब अधिकृत रूप से आमंत्रण मिलेगा तब देखेंगे।

मीडिया में भाजपा नेताओं के हवाले के लगातार खबरें आने के बाद आखिरकार रात लगभग नौ बजे राजभवन के दूत ने येदियुरप्पा को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया।राजभवन द्वारा आमंत्रण में श्री येदियुरप्पा को सरकार बनाने का आमंत्रण देने के साथ ही उन्हे बहुमत साबित करने का 15 दिन समय दिया गया है।श्री येदियुरप्पा  कल सुबह  09 बजे शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button