Tuesday , February 10 2026

बांडी बीच हमले के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया पहुंचे इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर पहुंचे। उनका यह चार दिन का दौरा खास तौर पर पिछले साल दिसंबर में बांडी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रेलियामें रहने वाले यहूदी समुदाय के प्रति समर्थन दिखाने के लिए है। ऑस्ट्रेलियामें इजरायल के राष्ट्रपति के विरोध में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।

14 दिसंबर को सिडनी के बांडी बीच पर हनुक्का के एक कार्यक्रम में हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर हर्जोग का यह दौरा हो रहा है। इस यात्रा ने ऑस्ट्रेलियामें कुछ लोगों के गुस्से को भड़काया है।

प्रदर्शनकारी हर्जोग पर गाजा में नागरिकों की मौत में संलिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। फलस्तीन समर्थक समूहों ने देश के शहरों और कस्बों में विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारी फलस्तीन समर्थक नारे भी लगाए। हालात को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

न्यू साउथ वेल्स राज्य में हर्जोग की यात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एक हेलीकाप्टर ऊपर चक्कर लगा रहा था और अधिकारी घोड़ों पर गश्त कर रहे थे। पुलिस के साथ झड़प में कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

इजरायली सेना ने लेबनान में हमास के सहयोगी को किया गिरफ्तार


दक्षिणी लेबनान में एक अभियान के दौरान सोमवार को इजरायली बलों ने एक सुन्नी इस्लामी समूह के स्थानीय अधिकारी और फलस्तीनी आतंकवादी हमास समूह के सहयोगी को गिरफ्तार इजरायल ले गए। दक्षिणी लेबनान के यानूह गांव में एक इजरायली ड्रोन ने एक कार पर हमला किया, जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।