देश के कई हिस्सों में अब ठंड का असर कम होने लगा है, सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास होता है लेकिन दोपहर में पारा बढ़ने के साथ ही ठंड का असर खत्म हो जाता है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है, इससे उत्तर भारत में फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 फरवरी यानी आज उत्तराखंड हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बारिश हो सकती है, इसके साथ ही तापमान भी गिर सकता है। वहीं बर्फबारी की आशंका भी जताई जा रही है।
6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 17 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समिति 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी तूफान और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं भी चल सकती हैं। पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर की बात करें तो 10 से 13 फरवरी तक मौसम ज्यादा साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का कोरा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तक रह सकता है।
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मौसम साफ रहेगा
पश्चिमी विक्षोभों का उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा या न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है वहीं आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India