छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (2025) का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग की ओर से परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में जनरल स्टडीज की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली में एप्टीट्यूट टेस्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India