इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खराब मौसम की स्थिति के कारण दुबई और अबूधाबी की उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइन कंपनी ने यात्रा सलाह जारी कर यात्रियों को संभावित देरी और लंबी प्रतीक्षा समय के बारे में सतर्क किया है।

इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट किया, दुबई और अबूधाबी में खराब मौसम की स्थिति के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। लंबी प्रतीक्षा समय के कारण असुविधा हो सकती है। हमारी क्रू और ग्राउंड टीमें आपकी सहायता सुनिश्चित करेंगी।
इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे आधिकारिक डिजिटल चैनलों के माध्यम से रियल टाइम उड़ान स्थिति की निगरानी करें।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India