अमिताभ बच्चन ने हैदराबाद में ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग के दौरान कमल हासन से मुलाकात की। उन्होंने सेट से बीटीएस तस्वीरें साझा कीं। बिग बी ने बताया कि व्यस्तता के कारण वह रविवार को प्रशंसकों से नहीं मिल पाए, फिर भी फैंस उनके घर के बाहर जमा हुए।
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रविवार को अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलते हैं। ये सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। हालांकि, बीता रविवार थोड़ा अलग रहा क्योंकि अभिनेता ने फैंस को अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि वो काम में व्यस्त होने के कारण उनसे नहीं मिल पाएंगे।
दरअसल एक्टर हैदराबाद में ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898AD) के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने सेट से कुछ BTS तस्वीरें भी शेयर कीं जोकि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
फैंस से नहीं मिल पाए थे अमिताभ
मंगलवार को बिग बी ने अपने घर के बाहर की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके प्रशंसकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए बेताब खड़ी थी, जबकि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वे उनसे मिल नहीं पाएंगे। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “मैंने उन्हें बताया था कि इस रविवार को मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा हूं… लेकिन फिर भी वे आए… बस देखने के लिए…।”
गिरफ्तार में साथ आए थे नजर
इसी के साथ ही उन्होंने सालों बाद कमल हासन के साथ काम करने को लेकर भी खुशी जाहिर की। दोनों ने आखिरी बार गिरफ्तार में काम किया था जोकि 1985 में रिलीज हुई थी।
तस्वीरों के साथ पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “महान कमल हासन से मुलाकात हुई, हम सालों बाद साथ काम करेंगे…आखिरी बार ‘गिरफ्तार’ में।” अपने ब्लॉग में यह जानकारी शेयर करते हुए बिग बी ने हैदराबाद में अपनी वापसी की घोषणा की। वह कल्कि 2898एडी में अश्वत्थामा के रूप में वापसी करेंगे।
कमल हासन ने निभाया था विलेन का रोल
बता दें कि कमल हासन और अमिताभ बच्चन दोनों ‘कल्कि 2898 ईडी’ पार्ट 1 का हिस्सा रहे हैं। फिल्म में कमल हासन ने विलन सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई है जो ‘कॉम्प्लेक्स’ नामक शहर के एक बीमार, बुजुर्ग और तानाशाह राजा हैं। वो अमर और जवान बनने के लिए लड़कियों के भ्रूण का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी की मदद से करता है।
CG News | Chhattisgarh News Hindi News Updates from Chattisgarh for India