MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य शुरू

रायपुर 13 मई।छत्तीसगढ़ में आज से प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालय में दस्तावेजों का पंजीयन शुरू हो गया।

पंजीयन विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं संबंधितों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लॉकडाउन के दौरान पंजीयन कार्यालय में अधिक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से केवल उन पक्षकारों को दस्तावेजों का पंजीयन कराने की अनुमति दी गई है जिन्होंने पहले से ही अपॉइंटमेंट बुक कराया हुआ है।

पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होने वाले पक्षकारों एवं गवाहों को कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। अब पक्षकार पंजीयन फीस एवं सेवा शुल्क का ऑनलाईन भुगतान कर सकते हैं, इससे पंजीयन कार्यालय में नगद राशि लेन-देन की आवश्यकता नहीं होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button