होम छत्तीसगढ़ महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास नही होने के विरोध में कल...

महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास नही होने के विरोध में कल विधानसभा का विशेष सत्र

0

रायपुर 29 अप्रैल। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के संसद में पारित नही होने पर विपक्षी दलों के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित करने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र कल 30 अप्रैल को शुरू होगा।

     आधिकारिक जानकारी के अनुसार सदन की कार्यवाही का दूरदर्शन से सीधा प्रसारण होगा।सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्य रूप से महिला सदस्यों को बोलने का मौका देने का संकेत दिया है।सत्र की कवरेज के लिए महिला पत्रकारों को भी विशेष रूप से मौका दिया जायेगा।

      कांग्रेस विधायक की इस बीच आज बैठक हुई जिसमें संसद की कार्यवाही में विपक्ष के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से लिए निन्दा प्रस्ताव लाने को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया गया।नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत ने पत्रकारों से बैठक के बाद बातचीत में कहा कि उनके पास बहिष्कार का विकल्प था लेकिन सभी ने सदन में चर्चा में शामिल होकर इसका कड़ा प्रतिकार करने का निर्णय लिया है।