होम उत्तर प्रदेश मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने योगी पहुंचे जगदलपुर

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने योगी पहुंचे जगदलपुर

0

जगदलपुर, 19 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पारंपरिक राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और आतिथ्य परंपरा का परिचय दिया।

     गौरतलब है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच आपसी समन्वय, प्रशासनिक सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जा रही है।

     बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच समसामयिक विषयों, राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और क्षेत्रीय विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई।