केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने मंगलवार को गृह विभाग की नशा विरोधी पहल ऑपरेशन तूफान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का सेवन राज्य के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी युवाओं की है और ड्रग माफिया सक्रिय रूप से उन्हें निशाना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं पर नशीले पदार्थों का बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जो पहले से कहीं अधिक क्रूर और बर्बर हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीले पदार्थों के प्रभाव में आकर कई युवा अपने माता-पिता या परिवार के अन्य करीबी सदस्यों की हत्या तक कर दी है।
उन्होंने कहा कि इस पहल में न केवल गृह विभाग बल्कि आबकारी और शिक्षा विभाग के साथ-साथ स्कूलों और अभिभावकों की भी भागीदारी आवश्यक है, ताकि नशीले पदार्थों का उन्मूलन किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने छात्रों से इस अभियान के राजदूत बनने का आग्रह किया। इस अवसर पर राज्य के गृह मंत्री चेन्निथला ने कहा कि यह अभियान ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई है, जिसमें सरकार की सभी शाखाएं राज्य में ड्रग्स के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए मिलकर काम करेंगे।




