अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को गुरुवार को विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा। वह परमेश्वरन अय्यर का स्थान लेंगे। अय्यर यूपी कैडर के 1981 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस हैं।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मिश्रा की नियुक्ति की मंजूरी दी। गौरतलब है कि नीलकंठ मिश्रा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पार्टटाइम सदस्य हैं।
वह आईआईटी कानपुर के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं और क्रेडिट सुइस के प्रबंध निदेशक और एशिया प्रशांत क्षेत्र के इक्विटी रणनीति के सह-प्रमुख और भारत के रणनीतिकार हैं। नीलकंठ मिश्रा 19 जून को अपना पदभार संभालेंगे।
मिश्रा को भारत के सबसे सम्मानित अर्थशास्त्रियों और बाजार रणनीतिकारों में से एक माना जाता है। वे वर्तमान में एक्सिस बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही एक्सिस कैपिटल में वैश्विक अनुसंधान प्रमुख और पूर्णकालिक निदेशक भी हैं।
2023 में एक्सिस ग्रुप में शामिल होने से पहले, उन्होंने क्रेडिट सुइस में लगभग दो दशक बिताए, जहां उन्होंने प्रबंध निदेशक, भारत रणनीतिकार और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए इक्विटी रणनीति के सह-प्रमुख के रूप में कार्य किया।




