(सन्तोष यादव)
सुलतानपुर, 20 जून। विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में शनिवार को प्रख्यात कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉ. कुमार विश्वास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों पर सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों मामलों में अगली तारीखें निर्धारित कर दी हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’ के अनुसार, पहले मामले में डॉ. कुमार विश्वास के साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती भी आरोपी हैं। इस प्रकरण में 20 जून को सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन सत्येंद्र जैन को छोड़कर अन्य आरोपियों को समन की तामील नहीं हो सकी। समन तामील की प्रक्रिया पूरी न होने के चलते न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 22 जून को तय की है।
वहीं, दूसरे मामले में डॉ. कुमार विश्वास के साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी अभियुक्त हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय/उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया स्थगन आदेश (स्टे) अभी प्रभावी है। स्टे जारी रहने के कारण विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।
अदालत के निर्देशों के अनुसार, दोनों मामलों में अगली सुनवाई निर्धारित तिथियों पर की जाएगी।



