होम छत्तीसगढ़ शालू जिन्दल को मिला ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड

शालू जिन्दल को मिला ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड

0

नई दिल्ली/रायपुर, 29 जून। जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल को सामाजिक विकास और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

     यह सम्मान नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल प्राइड प्लाजा में आयोजित ‘7वें भारत सीएसआर एंड सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2026′ समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन द ब्रेनालिटिक्स द्वारा किया गया, जिसमें देशभर की प्रमुख संस्थाओं और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

     श्रीमती शालू जिन्दल को यह सम्मान जिन्दल फाउंडेशन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए किए गए उनके दूरदर्शी एवं समर्पित प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, जल एवं स्वच्छता, ग्रामीण अधोसंरचना, पर्यावरण संरक्षण, कला एवं संस्कृति तथा सामाजिक उत्थान जैसे अनेक क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किए हैं।

     सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती शालू जिन्दल ने इसे जिन्दल फाउंडेशन से जुड़े सभी सहयोगियों, साझेदारों और टीम सदस्यों के सामूहिक समर्पण का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और खुशहाली पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगी।

     जिन्दल फाउंडेशन जिन्दल स्टील की सामाजिक सेवा इकाई है, जो देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, बुनियादी ढांचे के विकास, खेल तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित कर रही है। फाउंडेशन की पहल से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और समाज के समावेशी विकास को नई दिशा मिली है।