होम छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ‘पिंक दीदी’ ई-रिक्शा पर विधानसभा पहुंचे

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ‘पिंक दीदी’ ई-रिक्शा पर विधानसभा पहुंचे

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम सत्र के पहले दिन कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास एम-3 से विधानसभा भवन तक का सफर ‘पिंक दीदी’ ई-ऑटो परियोजना के तहत संचालित ई-रिक्शा में किया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम सत्र के पहले दिन कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास एम-3 से विधानसभा भवन तक का सफर ‘पिंक दीदी’ ई-ऑटो परियोजना के तहत संचालित ई-रिक्शा में किया। इस पहल के जरिए उन्होंने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि ई-रिक्शा से यात्रा का अनुभव प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि ‘पिंक दीदी’ परियोजना महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी नई पहचान स्थापित कर रही हैं और समाज में सशक्त भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में यह पहल नागरिकों को सुरक्षित, सुगम, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभर रही है।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विश्वास जताया कि आत्मनिर्भर महिलाएं विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत हैं और राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार ऐसे प्रयास करती रहेगी।