होम ब्रेकिंग न्यूज राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा व्यवस्था की...

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा व्यवस्था की विफलता और भ्रष्टाचार के प्रतीक

0

नई दिल्ली, 27 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान देश की “भ्रष्टाचारग्रस्त और बर्बाद शिक्षा व्यवस्था” के प्रतीक हैं और हमेशा इसी रूप में याद किए जाएंगे।

      राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इसी शिक्षा व्यवस्था की विफलता के कारण 26 बच्चों की जान गई और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिक आधार पर नहीं, बल्कि युवाओं के बढ़ते आक्रोश के दबाव में देना पड़ा।

      कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संसद परिसर में उसी व्यक्ति का माला पहनाकर सम्मान किया जा रहा है। राहुल गांधी के अनुसार यह किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य की बर्बादी का जश्न मनाने जैसा है।

      उन्होंने यह भी कहा कि देश का हर छात्र इस घटनाक्रम को देख रहा है और इसमें शामिल हर चेहरे को याद रखेगा। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के साथ संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान के अभिनंदन की एक तस्वीर भी साझा की।