सेल्युलाइट को दूर करने के लिए सबसे पहले जरूरी है जानना है कि यह आपकी स्किन पर उभर क्यों रहा है और इसके लिए किस तरह के साइंटिफिक उपाय किए जा सकते हैं। इसके लिए सेल्युलाइट से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथकों को जानना और उन्हें दूर कर सही तरीके से इसे हटाने का प्रयास करना भी जरूरी है।
यह क्यों होता है
सेल्युलाइट उस स्थिति में होता है जब स्किन के अंदर कनेक्टिव टिशूज के फाइर्ब्स से फैट बाहर की तरफ निकलने लगे। असामान्य रूप से फैट का फैलाव होने से स्किन गड्डेदार या थुलथुली नजर आती है। यह आमतौर पर जांघों, हिप्स या पेट के आस-पास दिखती है।
टीनएजर्स में भी आम है
प्यूबर्टी की वजह से होने वाले हॉर्मोनल बदलाव टीनएजर्स में सेल्युलाइट होने का सबसे बड़ा कारण है। इसके साथ ही डाइट में पोषण की कमी, फिजिकल एक्टिविटी कम होना और स्ट्रेस का ज्यादा स्तर उनमें सेल्युलाइट का कारण बनता है।
सेल्युलाइट से जुड़े हैं ये मिथ
सिर्फ एक्सरसाइज ना करने वालों को ही होता है
हर बॉडी टाइप की महिलाओं को प्रभावित कर सकता है, रेगुलर एक्सरसाइज करने वालों को भी। हालांकि, ज्यादा फैट की वजह से गड्डे ज्यादा स्पष्ट नजर आते हैं।
क्रीम लगाकर इसे रातोंरात खत्म किया जा सकता है
भले ही सेल्युलाइट को कम करने वाली तमाम क्रीम्स ऐसा दावा करती हों लेकिन आप चुटकियों में इसे खत्म नहीं कर सकते। हालांकि, इस तरह की क्रीम लगातार अप्लाई करने से इसे कम करने में मदद मिल सकती है।
इसके होने का मतलब है आप अनहेल्दी हैं
इसका खराब सेहत से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक कॉस्मैटिक समस्या है जोकि फैट की बनावट, कनेक्टिव टिशूज, हॉर्मोन्स, जेनेटिक्स पर निर्भर करती है।
ये तरीके सेल्युलाइट को कम करने में काम नहीं आते
यह एक मिथ है कि ड्राई ब्रशिंग, सिलिकॉन कप और सेल्युलाइट टूल्स बेअसर होते हैं। जबकि ये तरीके खून का फ्लो बढ़ाकर स्किन को स्मूद बनाने का काम करते हैं।
हाइड्रेशन और एक्सरसाइज करने से कोई फर्क नहीं पड़ता
अगर आप दिनभर में पर्याप्त पानी पीते हैं आपके स्किन का लचीलापन बढ़ता है और टॉक्सिन्स भी बाहर आते हैं। वहीं, ग्लूट्स, थाई और हैमस्ट्रिंग की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से मसल्स टोन होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
इस तरह दूर कर सकते हैं सेल्युलाइट
सर्कुलेशन बढ़ाने वाले मसाज टूल्स की मदद लें
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए नैचुरल मसाज ऑयल इस्तेमाल करें
हफ्ते में एक या दो बार मिनरल्स युक्त स्क्रब यूज करने से स्किन बेहतर नजर आने लगती है
हाइड्रेट रहें और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें। एक्टिव रहें और रेगुलर एक्सरसाइज करें।




