होम छत्तीसगढ़  गांधी-शास्त्री जयंती पर विधानसभा सचिव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 गांधी-शास्त्री जयंती पर विधानसभा सचिव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0

रायपुर, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ नवीन विधानसभा भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।

        इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने सेंट्रल हॉल में स्थापित महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया।

        कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।

        इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के अनुराग सिंह,कुंदन चौहान,लक्ष्मीकांत सेन, राजेश चौहान,रामकुमार यादव एवं अन्य साथियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गायन किया। इससे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव से भर गया।