होम उत्तर प्रदेश स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे सीआरपीएफ जवान, निकाली साइकिल रैली

स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे सीआरपीएफ जवान, निकाली साइकिल रैली

0

रामगंज (अमेठी), 2 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अमेठी ग्रुप सेंटर में आज गांधी जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप सेंटर के पुलिस उप महानिरीक्षक मदन कुमार ने की।

       अभियान के तहत ग्रुप सेंटर के गेट नंबर-1 से छीड़ा, ढेमा और आलमपुर गांव तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली में सीआरपीएफ के राजपत्रित अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

       इसके अलावा ग्रुप सेंटर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में कार्यरत सफाई कर्मचारी को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

        सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिविलियन प्रतिभागियों के लिए आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी आयुष कुमार मिश्रा को प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

        स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रुप सेंटर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न बैनर एवं पोस्टर भी लगाए गए। सीआरपीएफ जवानों द्वारा व्यापक स्तर पर चलाए गए सफाई अभियान ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

      कार्यक्रम में कमांडेंट मनीष कुमार मीणा, उप कमांडेंट अनिल कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषु रंजन, उप कमांडेंट अनिल कुमार सहित ग्रुप सेंटर के अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।