MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर 11 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश और दुनिया को संपूर्ण मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद ने रायपुर में अपने बचपन का कुछ समय बिताया।

श्री बघेल ने कहा कि 39 वर्ष की कम उम्र में स्वामी जी जो विचारों की अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं वे सदियों तक कई पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button