MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने की शासकीय खरीद के लिए बन रहे पोर्टल की प्रगति की समीक्षा

रायपुर 06 अगस्त।मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय खरीद के लिये बनाये जा रहे ऑनलाइन पोर्टल की प्रगति की आज यहां समीक्षा की।

श्री बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास पर आयोजित बैठक में शासकीय खरीदी के लिए बनाये जा रहे ऑनलाइन पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई।

श्री बघेल ने इसके साथ ही आज रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

इन दोनो  बैठकों में वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव सुनील कुजूर, अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और आवास एवं पर्यावरण विभाग की विशेष सचिव सुश्री पी.संगीता उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button