MainSlideछत्तीसगढ़

स्कूलों में रघुपति राघव और वैष्णव जन का होगा नियमित गायन -भूपेश

रायपुर, 31अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के बच्चों को गांधीजी के विचारों से संस्कारित करने के लिए उनके दो प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जी..’ का नियमित गायन छत्तीसगढ़ के स्कूलों में किया जाएगा।

श्री बघेल ने आज यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व में महात्मा गांधी के मूल्यों की मौजूदगी सबसे बड़ी समानता रही। इन दोनों ही विभूतियों के जीवन को गांधी जी के ही विचारों ने गढ़ा था।

उन्होने कहा कि  पूरी दुनिया में बदलते हुए सामाजिक-राजनैतिक परिवेश में गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।आज आवश्यकता इस बात है कि इन भजनों की मूल भावना को आत्मसात करते हुए उन्हें जीवन में अपनाया जाए। राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द्र भारत का मूल स्वभाव है। राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने के लिए हम सब का कर्तव्य है कि अभाव ग्रस्त, पीड़ितों, दीन-दुखियों की पीड़ा को महसूस कर उनकी हर संभव सहायता करें।

Related Articles

Back to top button