Uncategorized

IIT में नॉन टीचिंग पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करे अप्लाई

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT भुवनेश्वर ने विभिन्न गैर शैक्षिक पदों पर नौकरियां निकाली है. जिसके तहत कैंडिडेट्स से ऑफिशियल पोर्टल iitbbs.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ध्यान दें कि आवेदन की आखिरी दिनांक कल मतलब 24 जून 2022 है. ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर पदों के लिए अप्लाई कर लें.
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक इसके जरिए कुल 85 पद भरे जाएंगे. जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के 10, असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर के 4, जूनियर सुपरीटेंडेंट के 3, जूनियर पुस्तकालय सूचना अधीक्षक के 2, फिजियोथैरेपिस्ट के 1, जूनियर तकनीकी अधीक्षक के 9, जूनियर असिस्टेंट के 21, जूनियर अकाउंटेंट के 6, जूनियर पैथोलॉजिस्ट के 1, जूनियर टेक्नीशियन के 20 एवं जूनियर लैब असिस्टेंट के 6 पद सम्मिलित है. महत्वपूर्ण तिथि:- आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 24 जून 2022 आवश्यक शैक्षणिक योग्यता:- अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. जिससे संबंधित डिटेल इसके नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है. नोटिफिकेशन की लिंक नीचे साझा की जा रही है आवेदन शुल्क:- पदों पर आवेदन के लिए ₹500 शुल्क भी जमा करना होगा.

Related Articles

Back to top button